ठंड में क्या खाएं क्या ना खाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 14:54

सर्दियों में क्या खाना चाहिए :-

1. तुलसी और शहद

सर्दी में आप तुलसी और शहद का सेवन कर सकते हैं। तुलसी और शहद एक साथ लेने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। तुलसी और शहद में मौजूद औषधीय गुण आपको ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचा सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी का एक पत्ता लें, इसे शहद के साथ चबा लें। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों का पानी भी पी सकते हैं।

2. बाजरे की रोटी

अधिकतर लोग सर्दी में बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी भी पाए जाते हैं। आप अपने घर के बच्चों, बड़ों सभी को बाजरे की रोटी खिला सकते हैं। इससे आप सर्दी में भी फिट रहेंगे।

3. अदरक

अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। इसलिए सर्दियों में आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। आप अदरक की चाय, पानी या काढ़ा आदि भी सकते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर आप अदरक का रस भी पी सकते हैं।

4. ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स का सेवन वैसे तो हर मौसम में करना चाहिए। लेकिन सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल सकती है। ड्राई फ्रूट्स गर्म होते हैं, इससे शरीर भी गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आप बादाम, किशमिश, मूंगफली, काजू और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंजीर, खजूर खाना भी फायदेमंद होता है।

5. लहसुन

लहसुन का सेवन करने से सर्दी में आप गर्म रह सकते हैं। आप लहसुन को खाने में शामिल कर सकते हैं। लहसुन का सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन की 1-2 कली सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। लहसुन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। सर्दियों में आपको हेल्दी भी रख सकता है। लहसुन खाने से विंटर इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है।

6. गुड़

सर्दियों में अधिकतर लोग गुड़ का सेवन करते ही है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, साथ ही गुड़ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप सर्दी में गुड़ खाएंगे, तो आप ठंड से अपना बचाव कर सकते हैं। आप गुड़ की चाय, गुड़ के लड्डू आदि खा सकते हैं।

7. सूप

सर्दियों में सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। आप टमाटर सूप, ब्रोकली सूप, बीन्स सूप, वेजिटेबल सूप, प्याज सूप, चिकन सूप आदि का सेवन कर सकते हैं। सूप में एंटीऑक्सीड्टेंस्, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दी के मौसम में नियमित रूप से सूप पिएंगे, तो आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। आप फिट और हेल्दी भी महसूस करेंगे।

8. हरी सब्जियां

सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां बाजारों में आ जाती है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको मौसमी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सर्द मौसम में आप पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ आदि का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियों को अपनी विंटर डाइट में जरूर शामिल करें।

सर्दियों में इन फूड्स को सेवन न करें | Do Not Eat These Foods In Winter :-

1) अनहेल्दी ड्रिंक्स छोड़ें

अगर आप ठंडे वातित पेय के बड़े प्रशंसक हैं, तो जान लें कि आपको सर्दियों में इनसे बचना चाहिए. इन पेय पदार्थों में मौजूद शुगर की मात्रा वास्तव में सर्दियों के दौरान इंसुलिन रेजिस्टेंट का कारण बन सकती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. साथ ही शरीर के लिए कोल्ड ड्रिंक को सामान्य तापमान पर लाना मुश्किल होता है, जिसका अर्थ है कि हमारे शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इसके बजाय गर्म सूप लेने की कोशिश करें.

2) डेयरी प्रोडक्ट्स से बचें

दही, दूध, मिल्कशेक पसंद है? सर्दियों में इन चीजों से बचना बेहतर है क्योंकि ये अधिक बलगम उत्पन्न करते हैं, जिससे सर्दी और खांसी होती है. अगर आपको करना ही है, तो लंच के समय से पहले ही इनका सेवन करने का प्रयास करें. दूध से कफ बनता है और यह गले में जलन को बढ़ाता है. सर्दी से बचाव के लिए जितना हो सके डेयरी से बचें.

3) तली भुनी चीजों से दूर रहें

सर्दियों के दौरान अपने कंबल के नीचे रहने और गर्म पकोड़े और अन्य तले हुए फूड्स के लिए अपनी लालसाओं को दूर करने का मन करता है, लेकिन जितना हो सके इनसे बचने की कोशिश करें. इनमें मौजूद वसा की मात्रा से अपच और बलगम बन सकता है. शरीर में सूजन भी होती है.

4) इन चीजों से भी रहें दूर

टमाटर और मशरूम जैसे फूड्स से बचें जो हिस्टामाइन से भरपूर होते हैं क्योंकि वे सूजन और बलगम के उत्पादन को बढ़ाते हैं. अपनी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पत्तेदार सब्जियों जैसे सर्दियों की सब्जियों पर स्विच करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info